मैनपुरी जिले की सीमा से सटे ग्राम मीठेपुर में हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मीठेपुर चौकी पुलिस ने घायल को सैफई अस्पताल भेजा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज के गांव बछेला निवासी संजू (23) पुत्र राजन सिंह मंगलवार को इटावा अपनी बहन को छोड़ने आया था। वह बाइक से वापस सिरसागंज जा रहा था। मीठेपुर में एक होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने सामने से उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दूसरा बाइक चालक मनोज कुमार (35) पुत्र श्याम बिहारी निवासी गोतपुर थाना करहल मैनपुरी और उसका साथी नवाब सिंह बघेल पुत्र रूपलाल निवासी खेड़ा धौलपुर इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सैफई अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने सरजू और मनोज को मृत घोषित कर दिया। घायल नवाब की हालत गंभीर है।