फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर फटने से दो घरों में लगी आग

Thu, 19 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/इटावा
विज्ञापन
ऊसराहार के ग्राम नगला तार में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तार में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। इसने पड़ोसी के घर को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दंपति समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को सैंफई रिम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 समथर के पास नगला तार में सतीश प्रजापति की पत्नी आरती मिनी गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। उसी समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई।  इससे पहले आरती कुछ समझ पाती गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर के टुकड़े आग की लपटों के साथ मकान पर रखे छप्पर और पड़ोस में बने सुंदर लाल के मकान पर जा गिरे। इससे पहले सतीश और आरती कुछ कर पाते तब तक छप्पर में तेजी से आग लग गई।

दोनों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया लेकिन जलता छप्पर उनके ऊपर गिर गया। जिससे सभी सदस्य बुरी तरह झुलस गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उन्हें बचाने दौड़े। हादसे में सतीश पुत्र रामसिंह (25), आरती पत्नी सतीश (23), उदयवीर (17), रोशनी (8), संदीप (15) पुत्र रामसिंह और सतीश की शाली मोना और नैंसी पुत्री प्रभाकर, कन्हैया पुत्र जितेंद्र झुलस गए। घरों में रखा सामान भी राख हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत ही 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


गाड़ी न मिलने पर एक प्राइवेट गाड़ी से सभी घायलों को परिजन सैंफई रिम्स ले गए। सूचना पर एसडीएम ताखा दिनेश सिंह, तहसीलदार ताखा विजय यादव, नायब तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक, कानूनगो अनिल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग लगने से हुई क्षति का आंकलन किया। जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव एवं कोमल सिंह यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। एसडीएम दिनेश सिंह ने बताया पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें