फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्चा टांडेहार गोशाला में दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। गोशालाओं में मवेशियों को पेट भर चारा तक नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण तीन माह से बजट का न मिलना है। ताखा क्षेत्र की मुर्चा टांडेहार गोशाला में चारे के अभाव में दो मवेशियों की मौत हो गई। दो दिन शव कुत्ते और कौवे नोचते रहे। इसकी जानकारी सचिव को हुई तो उन्होंने शवों को दफन करवाया।
विज्ञापन

गोशालाओं में मवेशियों को सूखे भूसे के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। बारिश और बाढ़ के कारण फसल खराब हुई तो अब भूसे का भी संकट होने लगा। खुले बाजार में 16 रुपये किलो तक भूसा बिक रहा है। वहीं, तीन माह से बजट न मिलने के कारण प्रधान और सचिव किसी तरह उधार लेकर काम चला रहे हैं।
ब्लॉक क्षेत्र की मुर्चा टांडेहार गोशाला में यही स्थिति बुधवार को सामने आई। यहां दो गोवंशों की मौत की जानकारी मीडिया के जरिये सचिव गामा यादव को दी गई। इस पर उन्होंने टीम भेजकर शवों को दफन करवाया।
विज्ञापन

मुर्चा टांडेहार गोशाला में 180 गोवंश मौजूद हैं। इनकी देखरेख के लिए एक केयरटेकर है। अव्यवस्था के कारण गोवंशों की मौत हो रही है। इस संबंध में पंचायत सचिव गामा यादव ने बताया कि गोशाला की व्यवस्था के लिए पिछले तीन माह से कोई पैसा नहीं आया है। गोवंशों के भूसे की व्यवस्था उधार लेकर की जा रही है। दो गोवंशों के शवों को दफना दिया गया है।
लंपी वायरस से एक हफ्ते में 12 गायों की जान गई
चकरनगर। चोरेला गांव में लंपी वायरस से एक हफ्ते में 12 गायों की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सक बुलाने पर भी उपचार करने नहीं पहुंच रहे हैं। गांव में 50 से अधिक मवेशी इस रोग की चपेट में हैं।
गांव के पूर्व प्रधान भोला सिंह परिहार ने बताया कि उनकी गाय पिछले हफ्ते से बीमार हैं। चार मवेशियों की बुधवार तक मौत हो चुकी है। तीन गाय अभी भी बीमार हैं। उमेश दुबे ने बताया कि गायों को पहले दो दिन तक तेज बुखार आया। इसके बाद शरीर पर फोड़े निकलने लगे। खाना-पीना छोड़ दिया। दो गायों की मौत हो गई और छह बीमार हैं। शरीर पर फोड़े फूटने से खून निकल रहा है।
उपचार के लिए बुलाने के बावजूद पशु चिकित्सक नहीं आ रहे हैं। गांव के राजाराम, हरगोविंद, दीनदयाल, रामानंद और सत्यनारायण ने बताया कि उनकी भी एक-एक गाय लंबी वायरस के कारण मर चुकी हैं। 50 से अधिक गाय बीमार हैं। गांव में लंपी वायरस बड़े पैमाने पर फैला है।
क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल संखवार ने बताया टीम को भेजकर सभी का उपचार किया जा रहा है। क्षेत्रीय किसान उपचार न करने का गलत आरोप लगा रहे हैं। गायों का टीकाकरण व उपचार प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। वायरल से गायों की मौत हुई है, इसकी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें