इटावा। आगरा-कानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई।
फ्रेंड्स कालोनी के मधुवन वाटिका आनंद नगर निवासी शिवेंद्र पांडेय (27) परिषदीय विद्यालय नगला सेवाराम, वैदपुरा में शिक्षक थे। शनिवार सुबह वह बाइक से बीआरसी जसवंतनगर जा रहे थे। वहां शिक्षकों के प्रशिक्षण का अंतिम दिन था। वह संचेतना कॉलेज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में शिवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के मौसा आदित्य पांडेय और मौसी रामसखी ने बताया कि दोपहर तक भांजे की मौत की जानकारी छिपाई गई। शिवेंद्र का रिश्ता पक्का हो गया था और दो दिसंबर को उसकी शादी होनी थी।