फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान 42 डिग्री के पार, रोजेदारों में रहा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सोमवार को चांद दिखने के साथ ही रमजान का पाक महीना शुरू हो गया। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद रोजेदारों ने उत्साहपूर्वक पहला रोजा रखा। रमजान के महीने को लेकर मुस्लिमों ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। सुबह सहरी के बाद रोजा शुरू होता है और रोजेदार सूर्य ढलने तक एक बूंद पानी नहीं पीते है। शाम को तय समय पर मस्जिदों में इबादत के बाद इफ्तार करते हैं।
विज्ञापन


रमजान में रोजेदारों को सबसे प्रिय खजूर है, इसके अलावा अन्य फलों का सेवन भी करते हैं। रमजान के मौके पर बाजार में कई तरह के खजूर बिक रहे हैं, इनमें सऊदी अरब तथा बगदाद के खजूर शामिल हैं। फल विक्रेता इमरान ने बताया कि सऊदी अरब के आधा किलो के खजूर दो अलग-अलग ब्रांड के बंद पैकेट हैं। इनकी कीमत 100 रुपये व 80 रुपये है। जबकि बगदाद के खजूर के आधा किलों का बंद पैकेट हैं। जिनकी कीमत 180 रुपये है। दुकानदार के मुताबिक बगदादी खजूर की डिमांड ज्यादा है।

रमजान से पूर्व आर्डर भेजकर माल मंगाया है। रमजान में फलों के दाम भी बढ़े हुए हैं। इनमें सेब 120 रुपये किलो, अंगूर और अनार 80 रुपये किलो, संतरा, मुंबई का बादामी आम 60 रुपये किलो, खरबूजा 40 रुपये किलो, केला 30 रुपये दर्जन, तरबूज 20 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें