फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 41 हजार से अधिक कापिंयों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो केंद्रों पर बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के तीसरे दिन रविवार को मूल्यांकन कार्य में काफी तेजी देखी गई। दोनों केंद्रों पर अब तक 41 हजार से अधिक कापियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस राजू राणा के अनुसार तीन दिनों के मूल्यांकन कार्य के दौरान जीआईसी पर हाईस्कूल की 26534 तथा एसडी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 14851 कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। जीआईसी पर हाईस्कूल की 235883 कापियां का मूल्यांकन कार्य होना है। अब तक मूल्यांकन केंद्र को 2 लाख 20 हजार कापियां प्राप्त हो चुकी हैं। प्रधानाचार्य डा.मुकेश यादव ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शंतिपूर्ण ढंग से और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संचालित हो रहा है।

इसी प्रकार एसडी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 96193 कापिंयों का मूल्यांकन होना है। अब तक 84889 कापिंयां प्राप्त हो चुकी हैं। कुल मिलाकर 17.49 कापिंयों का मूल्यांकन कार्य हो चुका है।
विज्ञापन


बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के लिए जीआईसी में परिषद की ओर से 92 प्रधान परीक्षक तथा 901 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। जबकि मूल्यांकन केंद्र पर 57 प्रधान परीक्षक तथा 411 परीक्षक ही मूूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं। इसी प्रकार एसडी इंटर कालेज पर परिषद की ओर से 49 प्रधान परीक्षक तथा 412 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। इनमें से 22 प्रधान परीक्षक तथा 223 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें