फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ लाभार्थियों को आज मिलेंगे श्रमयोगी पेंशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब तबके से जुड़ी प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में पंजीकरण कराने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। विकास भवन के नवीन सभागार में दूसरे दिन भी पंजीकरण कराने की सुविधा रही। सोमवार दोपहर तक करीब 1000 लोगों ने पंजीकरण कराया। मंगलवार को 150 लाभार्थियों को पेंशन कार्ड दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन



असंगठित कामगारों को 60 साल की आयु पूरी करने के बाद पेंशन देने की यह योजना 15 फरवरी से लागू है। पटरी विक्रेता, मिड-डे मील वर्कर, सिर पर माल ढोने वाले मजदूर, ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले लेबर, धोबी, रिक्शाचालक, भूमिहीन मजदूर, चमड़े का काम करने वाले लोग, हथकरघा श्रमिक आदि अन्य छोटे धंधों से जुड़े लोगों के लिए मोदी सरकार ने उक्त पेेंशन योजना शुरू की है।

18 से 40 वर्ष आयु के वह सभी लोग इस योजना के दायरे में हैं, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है। दो दिनों के लिए विकास भवन सभागार में शिविर लगाकर पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि यह पंजीकरण जनसेवा केंद्रों में भी कराए जा सकते हैं। सभागार में भी जनसेवा केंद्रों के 22 संचालक इस काम में लगाए गए हैं। पंजीकरण कराने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है।

सोमवार को सीडीओ राजा गणपति आर, डीडीओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, उप कृषि निदेशक एके सिंह और श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतराम मौजूद रहे।

जिन लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया है। उनमें से 150 लोगों को मंगलवार को विकास भवन के इसी सभागार में पेंशन कार्ड दिए जाएंगे। मंगलवार को ही पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली से इस योजना के लाभार्थियों को पेंशन कार्ड देंगे।
विज्ञापन

- संतराम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें