फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महिलाओं समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को छह महिलाओं समेत 19 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 580 हो गई है, जबकि 400 से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। वहीं 22 लोग दम तोड़ चुके हैं। देर शाम 409 लोगों की जांच सैफई भेजी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वैदन टोला में 45 वर्षीय प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका और उसका 20 साल का पुत्र तथा मोहल्ले की एक अन्य 38 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। अंदाबा हाउस निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, महेरा चुंगी का 32 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
वह बीएड की तैयारी कर रहा है। युवक ने जिला अस्पताल में बुखार, खांसी आने पर जांच कराई थी। इसी प्रकार शहर के कटरा शमशेर खां निवासी 23 साल के युवक ने बसरेहर सीएचसी में सैंपल कराया था। अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया युवक को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी निवासी 35 वर्षीय युवक नोएडा में संक्रमित मिला है। जानकारी के अनुसार युवक होली पर घर आया था। उसके बाद से नोएडा में है। उसकी 23 जुलाई की दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जसवंतनगर में 22 जुलाई को कटरा खूबचंद्र में कोरोना संक्रमित मिले किराना कारोबारी की 40 वर्षीय पत्नी के अलावा 11 वर्षीय पुत्र भी संक्रमित मिला। इसी प्रकार 50 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है।
दूसरी ओर सैफई क्षेत्र के ग्राम बिहारी भटपुरा में 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ.संजीव यादव ने बताया युवक को सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भरथना में कोरोना संक्रमित दुकानदार के परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें उसके 70 वर्षीय पिता, 65 वर्षीय मां, 31 वर्षीय पत्नी, आठ व तीन वर्ष के दो पुत्र शामिल हैं।
वृद्ध माता-पिता को इटावा भेजा गया है। पत्नी व दोनों बच्चों को होम क्वारंटीन किया गया है। क्षेत्र के ग्राम नगला बंधा निवासी 28 वर्षीय लेखपाल कोरोना संक्रमित मिला है। 21 जुलाई को चंदौली से लौटने एवं बुखार आने पर 22 जुलाई को सैंपल कराया था।
वह शाहजहांपुर में लेखपाल पद पर कार्यरत है। इलाहाबाद बैंक कर्मी और ग्राम कुंअरा निवासी है। कुछ वर्षों से इटावा के मोहल्ला गांधीनगर में रहते हैं। 22 जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने बताया नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्य पॉजिटव आए हैं। दो लोगों को उपचार के लिए इटावा भेजा गया है। अन्य लोगों को होम आइसोलेट कर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका परिषद के कॉविड 19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने घरों के आसपास सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया है।
इकदिल में सड़क बाजार निवासी 65 वर्षीय वृद्धा तीन दिन पहले आगरा में एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थी।
उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने शनिवार को परिवार के पांच सदस्यों को जिला अस्पताल भेजकर सैंपल लिया गया। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। घर के बाहर लेखपाल विद्या सागर ने बैरिकेडिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें