फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भट्ठे पर बंधक मजदूर हुए मुक्त

Thu, 25 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी के करहल क्षेत्र स्थित मीठेपुर के ईंट भट्ठे पर बंधक 19 मजदूर परिवार बुधवार को मुक्त हो गए। एसडीएम करहल ने बुधवार को ईट भट्ठे पर जाकर मजदूरों को मुक्त कराया। साथ ही ईंट भट्ठा मालिक को बकाया पैसा ठेकेदार से वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मालूम हो कि बांदा जिले के जमालपुर और खप्टिहा कलां के  19 परिवारों के करीब 60 से अधिक लोग मजदूरी के लिए ठेकेदार के मार्फत मैनपुरी जनपद के करहल थाना अंतर्गत मीठेपुर स्थित ईंट भट्ठे पर गए थे। मजदूरों को सौंपने के बाद ठेकेदार पैसे लेकर गायब हो गया। जब मजदूरों ने पैसा मांगा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इस पर ईंट भट्ठा मालिक ने मजदूरों को बंधक बना लिया। इस बीच एक मजदूर वहां से भाग निकला और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने इटावा, मैनपुरी पुलिस अधीक्षक के साथ ही बांदा एसपी से भी गुहार लगाई। अमर उजाला ने बांदा के मजदूरों को मैनपुरी में बंधक बनाए जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन


लगातार खबरें छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को एसडीएम विजय प्रताप मयफोर्स मीठेपुर के नगला खुशाल स्थित ईट भट्ठे पर पहुंचे। वहां बंधक बनाकर रखे गए 19 परिवारों के सदस्यों को मुक्त कराकर उनके घर भेजवाया। एसडीएम ने भट्ठा मालिक से कहा कि यदि ठेकेदार से कोई लेनदेन हुआ है तो इसकी बात ठेकेदार से की जाए। किसी मजदूर को बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता।

एसडीएम की फटकार के बाद ईंट भट्ठा मालिक ने मजदूरों को मुक्त किया। मजदूरों ने बताया कि उन्हें क्षेत्र के ठेकेदार राजेश और जहांगीर मजदूरी करने के लिए लाए थे। वहीं भट्ठा मालिक ने एसडीएम को बताया कि उससे इन मजदूरों से काम कराने के एवज में उन्हीं के क्षेत्र के ठेकेदार राजेश और जहांगीर ने सात लाख रुपया एडवांस में लिया हुआ है। ठेकेदार बुलाने पर भी यहां नहीं आ रहे।

डीआईजी से मिले बसपाई
बांदा। बसपा नेताओं ने ईंट भट्ठे पर बंधक बनाए गए मजदूरों के मामले को लेकर बुधवार को डीआईजी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डीआईजी ने मजदूरों को रिहा करवाने का भरोसा दिया। हालांकि दोपहर बाद सभी मजदूर रिहा हो गए।  डीआईजी को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में बसपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, लल्लू प्रसाद निषाद, नवरत्न कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, मोहम्मद यार खां, रामशरण वर्मा, विपिन कुमार, मइयादीन, रामजी, लक्ष्मी प्रसाद, वीर सिंह चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें