फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थल पर छाया की व्यवस्था नही, गोवंश बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में खोल दिए गए लेकिन उसमें बंद गोवंश की कोई सुध लेने वाला नहीं है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन गोवंश के लिए खोले गए आश्रय स्थलों पर न तो छाया की व्यवस्था है और न ही चारे की। भीषण गर्मी के कारण आश्रय स्थलों में बंद गोवंश व्याकुल है। गर्मी के कारण कई गोवंश गर्मी के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन ने आनन फानन में गोवंश आश्रय स्थल खोलने की व्यवस्था कर दी। जिले के इकदिल कस्बा में स्थानीय ज्ञानचंद्र इंटर कालेज के हाइवे के किनारे बने दो अहातों में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल खोल दिए और हाईवे व आसपास के क्षेत्र में अन्ना गोवंश को पकड़ कर इसमें बंद कर दिया गया। शुरुआत में नगर पंचायत ने गोवंश के खाने व पीने के लिए पानी की व्यवस्था की थी। लेकिन उन अहातों में छाया की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है औार तापमान 43 डिग्री के आसपास चल रहा है । इन गर्मी में गोवंश बेहाल हैं। गर्मी की चपेट में आने से कई गोवंशों की मौत भरी हो चुकी है। उसके बावजूद प्रशासन ने इस ओर कोई घ्यान नहीं दिया है। दोपहर के समय कड़ी धूप से बेहाल गोवंश इधर-उधर घूमतेे नजर आते हैं। इस संबंध में एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि इकदिल में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल खोले गए थे। उसमें बंद गोवंश को बढपुरा ब्लॉक क्षेत्र में खोली गई गोशाला में भेजा जाना था लेकिन चुनाव की व्यस्तता के कारण गोवंश को भेजा जाना संभव नहीं हो सका। जल्द ही उसके बंद गोवंश को गोशालाओं में भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें