फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रोजगार मेले में 174 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने के उद्देश्य से दिसंबर में दूसरी बार जिला सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 584 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें से 174 को नौकरी दी। इससे पहले एक दिसंबर को आयोजित रोजगार मेले में आठ कंपनियों ने 758 में से 253 युवाओं को नौकरी दी थी। छह दिन में 427 युवाओं को नौकरी मिल चुकी है।
विज्ञापन



जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय व मॉडल कॅरिअर सेंटर की ओर से आयोजित रोजगार मेले में इंडो ऑटो टेक लिमिटेड ने 71 में से 21 युवाओं को नौकरी दी। बजाज कैपिटल 97 में 28,एएस वर्ड ने 108 में से 32, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने 181 में से 59,एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड ने 34 में से 08 तथा एलआईसी ने 93 में से 26 युवाओं को नौकरी प्रदान की।

डीईओ सचिन कुमार ने बताया कि दिसंबर महीने में चार रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। दो मेले आयोजित हो चुके हैं। दो रोजगार मेलों का आयोजन और किया जाएगा। बताया कि एक महीने में चार रोजगार मेले आयोजित करने का सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें