भरथना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा चकरनगर से भरथना तक निकाली गई। विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व भरथना से भाजपा विधायिका सावित्री कठेरिया बाइक पर बैठकर कर रही थी।
भाजपा की भरथना विधानसभा क्षेत्र की विजय संकल्प बाइक यात्रा चकरनगर से आरंभ हुई। विजय संकल्प यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपाई बाइक शामिल थी। लखना कस्बे में नया नहर पुल से लखना बाईपास होती हुई बकेवर पहुंची।
जहां बकेवर में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोग जयश्रीराम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा बकेवर से उझियानी महेवा अहेरीपुर निबाड़ीकला पहुंची।
निबाड़ीकला से संकल्प यात्रा उरेंग भरईपुर लुधियानी गांव होती हुई भरथना में दीक्षित पेट्रोल पंप के पास समाप्त हुई। विजय संकल्प बाइक यात्रा का संचालन भाजपा जिलाउपाध्यक्ष कृपा नरायन व विकास भदौरिया कर रहे थे।
यात्रा में लोकसभा संयोजक श्रीकांत पाठक, रामकुमार त्रिपाठी, अवधेश चतुर्वेदी प्रदीप तिवारी मंडल अध्यक्ष महेवा, रामानंद त्रिपाठी, सुशील राजपूत, गौरव गुर्जर, शिवांग त्रिपाठी, रविंद्र भदौरिया, हरिओम दुबे, रघुवीर तिवारी, वासु चौधरी, रजत चौधरी, अन्नू चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।