फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीसीएल में लखनऊ जीता, अखिलेश यादव ने दिया 5 लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
आईजीसीएल (इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग) के फाइनल में लखनऊ की टीम ने बदायूं की टीम को 30 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजेता टीम को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि का चेक और ट्रॉफी दी। इसी के साथ एक महीने से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया।
सैफई में चल रहे इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग का फाइनल मैच सैफई इंटरनेशनल स्टेडियम में डीएसडी क्रिकेट क्लब लखनऊ और डी क्रिकेट क्लब बदायूं के बीच खेला गया। जिसमें बदायूं ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसडी क्रिकेट क्लब लखनऊ ने निर्धारित 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक हरीश ने 51, धर्मेंद्र गेल ने 43, रवि गौड़ ने 34 और महेश ने 21 रन बनाए। बदायूं की ओर से हेमंत ने 31 रन देकर तीन विकेट और प्रभाव संजीव जतिन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए डी क्रिकेट क्लब बदायूं ने निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। जिसमें शाहरुख ने 67 , रामू ने 42 रन और राजा ने 40 रन बनाए। डीएसडी क्रिकेट क्लब की ओर से अतुल ने 3 रन देकर चार विकेट लिए। धर्मेंद्र गेल और नवीन ने एक-एक विकेट लिया। यह मैच डीएसडी क्रिकेट क्लब लखनऊ ने 29 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच धर्मेंद्र गेल रहे। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, सरोजनी नगर विधानसभा के प्रत्याशी अनुराग यादव, मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, आईजीसीएल चेयरमैन डाक्टर अनुराग सिंह भदौरिया के साथ बालीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर और कायरा आडवाणी मौजूद रहीं।


- इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग में लखनऊ जीता
- एक महीने से चल रही प्रतियोगिता का सैफई में हुआ समापन
- पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विजेता टीम को दिया 5 लाख का चेक
- मैन ऑफ द मैच बदायूं के आरिश को 50 हजार का चेक दिया
- मैन ऑफ द टूर्नामेंट लखनऊ के योगेश को मिला 50 हजार











































































































































































































































































































































































































































































फोटो नबर 27- आईजीसीएल मुकाबले में विजेता लखनऊ की टीम को शील्ड देते पूर्व सीएम अखिलेश यादव एवं चेयरमैन अनुराग भदौरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें