फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम रोजगार सृजन योजना की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। जिला उद्योग बंधु की बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में खराब प्रगति पर भारतीय स्टेट बैंक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई गई। शाखा प्रबंधकों को अगली बैठक में उपस्थित रहने को कहा है।

मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने सोमवार को विकास भवन में आयोजित उद्योग बंधु समिति की बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में वर्ष 2017-18 के अंर्तगत 45 लक्ष्य के सापेक्ष 211 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से विभिन्न बैकों को 134 चयनित आवेदन पत्र आनलाइन प्रेषित किए। विभिन्न बैंक शाखाओं ने अभी तक 37 मामलों में स्वीकृति प्रदान कर 15 मामलों में ऋण वितरण की कार्रवाई की। इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सभी बैंकों जिनके पत्रावलियां स्वीकृत करने के बाद अभी तक ऋण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है उन्हें अगली बैठक में बुलाया जाए।
विज्ञापन



सीडीओ ने औद्योगिक आस्थान सराय एसर के अकार्यरत 07 भूखंड स्वामियों के भूखंड आवंटन निरस्त किए गए। भूखंडों से सापेक्ष 04 इकाइयों को साक्षात्कार के मध्यम से आवंटन के लिए चयन किया गया था। जिन्हें आवंटन पत्र जारी किए। उन्होंने शेष भूखंडों के आवंटन कि लिए चयन प्रक्रिया कराए जाने के निर्देश दिए।


मुख्य विकास अधिकारी नेे जनपद में उद्योग लगाने के लिए इच्छुक उद्यमियों ने प्रोजेक्ट करने एवं सरकार की पालिसी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उद्योग केन्द्र में 22 जनवरी तक अपना पंजीकरण कराएं। अजय दुबे भूखंड संख्या बी-10 औद्योगिक आस्थान सराय ऐसर को इकाई स्थापित करने के लिए तीन माह का समय दिया गया था परंतु आवंटी ने इस बाबत उद्योग स्थापनार्थ और अवधि बढ़ाने के लिए शपथ पत्र प्रस्तुत किया। संजीव कुमार ने सेंट्रल बैंक भरथना से ऋण लिया था।
विज्ञापन


जिसकी सिक्योरिटी के रूप में मकान सेलडीड जमा की थी ऋण की अदायगी होने के 02 वर्ष पूर्व की जा चुकी है परंतु बैंक द्वारा अभी तक उनकी सेलडीड वापस नहीं की जा रही है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को अगली बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया। इस अवसर पर अगणी जिला प्रबंधक एनके शर्मा,अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम खंड विशंभर सिंह, उपायुक्त उद्योग बीएस परिहार उपस्थित रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें