अमर उजाला ब्यूरो
इटावा (ब्यूरो)।
सैफई क्षेत्र के ग्राम मुचैरा के पास करीब हफ्ते भर पहले घायल अवस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। आशंका जताई जा रही थी कि बदमाशों ने ट्रक लूटने के बाद चालक की हत्या कर शव यहां फेंक दिया है। वही आशंका सच साबित हुई। मृतक बस्ती जिले का रहने वाला ट्रक चालक निकला। सैफई पुलिस ने लूटा गया ट्रक बरामद कर लिया है।
शनिवार को उसकी शिनाख्त परिजनों ने शक्तिकिशन पुत्र विनोद कुमार निवासी बोकनार जनपद बस्ती के रूप में की। परिजनों ने बताया कि गत 8 सितंबर को वह आजाद ट्रांसपोर्ट गाजियाबाद दिल्ली बॉर्डर से ट्रक से परचून का सामान लेकर रक्सौल छाता बिहार के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में बदमाशों ने उसे मारपीट कर फेंक दिया था। शनिवार को उसका ट्रक चंदन ढाबा सिरसागंज के पास से सैफई पुलिस ने माल सहित बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- सैफई के पास मिले युवक की शिनाख्त
- बस्ती जिले का निकला ट्रक चालक
फॉलोअप