जिले में शुक्रवार को 60 साल से ऊपर के 1617 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। इनमें 36 जिला जेल के बंदी शामिल हैं। इसी दौरान 68 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। कुल मिलाकर 1685 लोगों ने टीका लगवाया।
उदी में 132, बसरेहर में 208, भरथना में 334, राजपुर में 43,जसवंतनगर में 174, महेवा में 195,सरसईनावर में 98, सैफई में 43 तथा इटावा शहर में 390 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया। इसी प्रकार उदी और जसवंतनगर में 2-2, भरथना में 3, राजपुर में 4,सैफई में 18 तथा इटावा शहर में 39 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। संवाद