फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, आईपीएस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से आईपीएस राजीव मेहरोत्रा घायल हो गए। मिनी पीजीआई में उनका इलाज कराया गया। एक अन्य हादसे मेें लखनऊ निवासी पांच लोग घायल हो गए। उन्हें भी मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आईपीएस राजीव मेहरोत्रा एंटी करप्शन सीआईडी परीक्षण के हेड क्वार्टर लखनऊ में तैनात हैं। सोमवार को वह कार में गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। मैनपुरी जिले में करहल के पहले उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आईपीएस, उनका गनर और चालक घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने तीनों को मिनी पीजीआई सैफई पहुंचाया। सूचना मिलने पर इटावा एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा सैफई पहुंच गए। इलाज के बाद आईपीएस को लखनऊ रवाना कर दिया गया। उनके सिर में चोटें आईं हैं।

दूसरा हादसा चौबिया थाना में गांव उनवा संतोषपुरा के पास हुआ। यहां टायर निकलने से तेज रफ्तार कार पलट गई। इससे कार में सवार मीना बेकरी राजाजीपुरम लखनऊ निवासी रेखा अग्रवाल पत्नी शिव कुमार अग्रवाल, ममता देवी, दीक्षा अग्रवाल, उषा कुमारी और चालक शुभम कुमार पुत्र सुखदेव सिंह घायल हो गए। ये लोग लखनऊ से वृंदावन जा रहे थे। चैनल नंबर 113 के पास चलती कार का टायर निकल गया। इससे कार रेलिंग को तोड़ती हुई दूसरी साइड पलट गई। यूपी डाक एंबुलेंस के अमित कुमार शिवेंद्र ने सभी मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें