फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्व ने पटरी पर रखे पत्थर, यात्रियों को लगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा और इकदिल स्टेशन के बीच शरारती तत्वों ने पटरी पर छोटे पत्थर रख दिए। इससे नई दिल्ली से कानपुर की ओर जा रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रेन के यात्रियों को जोरदार झटका लगा। चालक की सूचना जब तक इटावा स्टेशन पहुंची तब तक प्रयागराज एक्सप्रेस भी गुजर गई। इसके बाद तीन ट्रेनों को इटावा स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे की तकनीकी टीम ने पटरी का निरीक्षण किया, इत्मीनान होने के बाद ट्रनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


12562 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस देर रात इटावा स्टेशन से रवाना हुई। इकदिल स्टेशन से पहले सोमवार तड़के 3:31 बजे चालक को ट्रेन में झटका महसूस हुआ। ट्रेन के लोको पायलट ने इटावा स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन सुप्रीटेंडेंट एसके उपाध्याय के कार्यालय पर इसकी सूचना दी। ये सूचना स्टेशन पहुंचने से पहले 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस इटावा स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। उपाध्याय ने बताया कि सूचना के बाद 12582 मड़ुआडी एक्सप्रेस, 19039 अवध एक्सप्रेस और 14164 संगम एक्सप्रेस को रोक दिया गया। रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रैक का निरीक्षण किया। टीम को पटरी पर कुछ नहीं मिला। सुबह चार बजे के बाद ट्रेनों को कानपुर की ओर रवाना कर दिया गया। एसएसपीओ वीके साहू ने बताया कि सूचना पर पटरी की जांच की गई। किसी ने ट्रैक पर डाले जाने वाले पत्थर रख दिए थे। इससे झटका लगा था। पटरी पर पत्थरों का चूरा मिला है। जांच के बाद पटरी दुरुस्त मिली। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें