फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर गौर नहीं करने पर प्रधानों ने दी इस्तीफे की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। शासन ने यदि प्रधानों की वास्तविक समस्याओं पर विचार कर सहयोग नहीं किया गया तो ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से त्याग पत्र दें देगे। यह चेतावनी प्रधान संघ के अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को ब्लाक सभागार में हुई राष्ट्रीय पंचायती ग्राम प्रधान संगठन की बैठक मेें दी। इस पर प्रधानों ने हाथ उठाकर सहमति प्रदान की।
विज्ञापन



बैठक में राजपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि जिले के अधिकारियों की ओर से प्रधानों एवं सचिवों पर दबाव डालकर मनमाफिक कार्य कराये जा रहे हैं। भुगतान में काफी अंतर है मजदूर व मिस्त्रियों की मजदूरी में आधे से भी कम मजदूरी का भुगतान होने से मजदूर पंचायत के विकास कार्यों में मजदूरी करने को तैयार नहीं होते।
इस दौरान प्रधान कोमल सिंह, राज बहादुर धनगर, रामकरन सिंह, राजपाल सिंह, राजीव तोमर, महाबीर सिंह, जानकी प्रसाद, उदल सिंह, शैलेंद्र यादव, राम कुमार धनगर, हीरालाल, देशराज सिंह, भारत सिंह, रामौतार, परशुराम शाक्य, हनुमंत सिंह, रामशंकर शाक्य, नरेन्द्र सिंह यादव, आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता में एवं प्रदेश सचिव सतेंद्र सिंह यादव ने तथा संचालन प्रधान राजेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें