फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा देती है सकारात्मक शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रज्ञापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार देर शाम को भगवती गेस्ट हाउस बकेवर में प्रवचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल मोहन शर्मा ने शिव आराधना तथा दीप जलाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने कहा कि वेद पुराण, शास्त्र व सत्य प्रवचनों के समागम में हमारा सकारात्मक शक्ति का विकास होता है, यही शक्ति ऊर्जा देती है। जिसमें दया, ममता, करुणा, मैत्री भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, शिक्षा संस्कार की प्रेरणा मिलती है। महापुरुषों की वाणी, साहस-पराक्रम की गाथाएं सुप्तावस्था को जाग्रति कर मानव मूल्य के क्षेत्र का विस्तार कर देती है।

विशिष्ट अतिथि कृष्णभान शर्मा, रेशमा देवी, कुँअर सिंह, बहिन ज्योतिस्ना, प्रीति बहिन का बैजमाला से स्वागत किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। संचालन मनोज ने किया आभार अल्का बहिन ने जताया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



परमपूज्य सद्गुरु देव भगवान पॉंडरीवासी महाराज जी के निर्वाण दिवस पर सोमवार को एसडी फील्ड में सत्संग का आयोजन किया जाएगा। श्री संत रेणुका आश्रम, लोक-परलोक सत्संग सेवा (न्यास) के तत्वावधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी के साथ भंडारा व सत्संग कार्यक्रम भी होगा। यह जानकारी शनिवार को रेणुका धाम आश्रम के महंत ने दी।
--
------
सात दिवसीय मेले का आयोजन
महेवा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम परसौली स्थित वन खंडेश्वर मंदिर पर शिवरात्रि पर सात दिवसीय मेला के साथ रामकथा व रासलीला का आरंभ हुआ।मंदिर के महंत बालक दास महाराज ने यह जानकारी दी। बताया कि 6 मार्च को भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें