फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ारागार में क्षमता से तीन गुना ज्यादा बंदी-कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला कारागार में क्षमता से तीन गुना ज्यादा बंदी-कैदी हैं। इसकी सुविधाओं का जायजा लेने शुक्रवार को भाजपा संासद आशोक दोहरे अपने प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा के साथ पहुंचे। जहां पर उन्होंने जेल में बंदियों के रहने से लेकर उनको मिलने वाले भोजन की जानकारी ली। साथ ही जेल में बंदियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


भाजपा सांसद अशोक दोहरे ने बताया कि बंदियों से कारागार प्रशासन के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। साथ ही बैरकों व किचन में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। हालांकि जेल में बहुत कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कृत्रिम आटा गूंदने वाली मशीन को चलवाकर देखा। वहीं रोज बंदियों को दी जाने वाली डायट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जेल में बंदियों के परिवारीजनों से मुलाकात में परेशानी के सवाल पर बंदियों ने जेल प्रशासन के व्यवहार पर संतुष्टि जतायी है।

सांसद ने 600 से अनुपात में 1800 बंदियों के रहने पर राम कुवेर सिंह व डिप्टी जेलर जगदीश प्रसाद से बात की। उनके अनुसार नयी जेल बनने पर कुछ बंदियों को स्थानांतरण किया जा सकता है। जेलर ने बताया कि दोनों जिले के बंदी होने की वजह से संख्या अधिक है, लेकिन किसी तरह से मामला ठीक किया गया और बंदी होने से परेशानी बढ़ सकती है। इस मामले को सांसद ने गंभीरता से लिया। हालांकि जेल की व्यवस्थाओं पर सांसद अशोक दोहरे ने संतुुष्टि दी। इस मौके पर उनके निजी सचिव शशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें