फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर जर्क के चलते राकी गई शताब्दी समेत कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (ब्यूरो)। भरथना से इकदिल के बीच रविवार को पैसेंजर ट्रेन के चालक ने ट्रेन में जर्क होने की शिकायत की। शिकायत पर न सिर्फ पैसेंजर बल्कि पीछे आ रही लखनऊ- दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस तथा भुवनेश्वर आनंद बिहार एक्सप्रेस को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

भरथना रेलवे स्टेशन से शाम 5:21 बजे रवाना हुई। कानपुर से टूंडला जा रही 64587 अप पैसेंजर के चालक को भरथना-इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 1145 के 13 और 15 के बीच पटरी पर जर्क महसूस हुआ। जिसकी सूचना चालक ने उसने कंट्रोल रूम को दी। इसकी सूचना मिलते ही अप लाइन पर लखनऊ से दिल्ली की ओर से जा रही 2003 शताब्दी एक्सप्रेस को तत्काल भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया। शाम 6:21 बजे एसएम ने पीडब्लूआई को सूचना देने के बाद तकनीकी टीम को शताब्दी के इंजन से घटना स्थल पर निरीक्षण के लिए रवाना किया। इसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही 22805 भुवनेश्वर- आनंद विहार एक्सप्रेस को आउटर पर रोका गया। 7: 35 बजे भुवनेश्वर आनंद विहार एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इसके बाद ही ट्रैक चालू किया जा सका। उधर, डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी से गाय के टकरा जाने से ट्रेन करीब 10 मिनट तक बाधित रही।
विज्ञापन


- पटरी पर जर्क, रोकी गईं शताब्दी समेत कई ट्रेनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें