फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकेवर चेयरमैन के खिलाफ नौ बिंदुओं की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
नगर पंचायत बकेवर के सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को वह जिलाधिकारी से मिले और चेयरमैन के खिलाफ नौ बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने सभासदों को जांच कराने का आश्वासन दिया है।

सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन अपने पद का दुरुपयोग कर रहे। उनके पति व पुत्र देख लेने की धमकी दे रहे हैं। सभासदों ने जिलाधिकारी से चेयरमैन के अलावा इनके पति और पुत्र की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने, बोर्ड व होर्डिंग किस शासनादेश के तहत लगवाए, अनियमितता की, 2012 से लेकर अब तक कोई बजट व मासिक ब्यौरा बोर्ड की बैठक में न दिए जाने, पुत्र को दूसरे के नाम पर ठेकेदारी दिए जाने, नाला निर्माण कार्यों में लाखों का नुकसान होने समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की मांग की है। कुछ समय पूर्व भी इसी संबंध में सभासद अपर जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को भेज चुके हैं। ज्ञापन देने आए सभासदों में शाहिद हुसैन, सिराज खां, रूबी देवी, गीता देवी, अफसाना बेगम, भारत सिंह, अजय गुप्ता, अजय गुप्ता, शिववीर सिंह, रतन सिंह शामिल रहे।

- पद के दुरुपयोग का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें