िजिला अस्पताल की महिला विंग (एमसीएच) में बने कोविड-19 अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए कंसन्ट्रेटर लगाए जा रहे हैं।
अभी तक 30 बेडों पर इन्हें लगाया जा चुका है। शासन की ओर से 15 और ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जिले को उपलब्ध कराए गए हैं।
सीएमओ डॉ. एसएन तोमर ने बताया कि हवा में लगभग 20 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है। कंसन्ट्रेटर मशीन की मदद से इस ऑक्सीजन को लिया जाएगा।
साथ ही मरीज के बेड तक ले जाकर उसके ऑक्सीजन के घनत्व को बढ़ा दिया जाएगा। सीएमओ के मुताबिक अभी प्रतिदिन करीब 100 ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि पहले शासन की तरफ से 30 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जिले को उपलब्ध कराए गए थे। इनकी फिटिंग करा दी गई है। मंगलवार को 15 और ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुहैया कराए गए हैं।