विश्व रक्तदान दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल की ब्लड बैंक यूनिट मेें ब्लड डोनेशन कैंप लगा। इसमें 15 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में 11 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल रहीं।
इससे पूर्व रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व सीएमएस डा. वीएस अग्निहोत्री ने किया। रविवार को सुबह 9 बजेे से जिला अस्पताल परिसर में लगे रक्तदान शिविर में बलराम सिंह नर्सिग कालेज, आशा निकेतन तथा सांईं पैरामेडिकल कालेज की छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सीएमएस डा. अग्निहोत्री ने कहा कि आपके रक्त से एक व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार का विकार नहीं आता। बल्कि रक्तदान करने वाले में सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा रक्त बनने की प्रक्रिया और तेज हो जाती है।
18 से 60 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम में सीएमएस डा. पीसी पंाडेय, ब्लड बैंक प्रभारी डा. केके तिवारी भी मौजूद रहे।