फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर फर्रुखाबाद के लिए लगेंगी इटावा डिपो की 15 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कार्तिक पूर्णिमा पर आठ नवंबर को फर्रुखाबाद में गंगा स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए इटावा रीजन ने 30 बसें लगाईं हैं। इनमें सर्वाधिक 15 बसें इटावा डिपो की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सहायक क्षेत्रीय कार्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ये छह से आठ नवंबर तक काम करेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि गंगा स्नान के लिए इटावा डिपो से 15, फर्रुखाबाद डिपो से पांच, बेबर डिपो से आठ व छिबरामऊ डिपो से दो बसों समेत कुल 30 बसें लगाईं गई हैं। बताया चारों डिपो की प्रत्येक बस दो फेरे लगाएगी। यह इटावा से फर्रुखाबाद के बीच चलेंगी। जरूरत के अनुसार बसें बढ़ाई जाएंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम का नंबर 05688- 252327 है। जो 24 घंटे काम करेगा। इटावा बस स्टेशन का नंबर 05688- 255494 है। जबकि बेबर कंट्रोल रूम का नंबर 05673-297871 और फर्रुखाबाद कंट्रोल रूम का नंबर 0726-813096 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें