फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकदिल नगर पंचायत के 10 वार्डों के नाम बदले, चार बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। परिसीमन के बाद इकदिल नगर पंचायत में चार वार्ड बढ़ा दिए गए हैं। वहीं 10 वार्डों का नाम भी बदल दिया गया है। इन्हें अब जाति-बिरादरी की जगह महापुरुषों के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

सन 1916 में इकदिल को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। परिसीमन में इसका दायरा बढ़ाया गया है। ग्राम इधौआ, महाराजपुर, फूफई, सराय इकदिल, कथगवा को शामिल करके चार वार्ड बढ़ाए गए हैं। इन पांचों गांव के लोगों को चुनाव के बाद नगर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस बार नगर पंचायत में 14 सभासद बनेंगे।
वहीं परिसीमन की वजह से अधिकांश वार्डों की संख्या बदल दी गई है। जाति बिरादरी पर रखे गए चमरैटी, कायस्थान, कुम्हारान समेत सभी वार्डों के नाम बदलकर महापुरुषों के नाम पर रख दिए गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ाए गए वार्ड व नाम
2 आंबेडकरनगर
3 सुभाषचंद्र बोस नगर
6 कबीर नगर
9 गांधी नगर
बदली वार्ड संख्या और नाम
1 लक्ष्मी नगर
4 आजाद नगर
5 एपीजे अब्दुल कलाम नगर
7 गौतमबुद्घ नगर
8 कुबेर नगर
10 पटेल नगर
11 अटल नगर
12 गोपालदास नगर
13 अवंतीबाई नगर
14 रहीम नगर
- नगर पंचायत का विस्तार होना खुशी की बात है। अब गांव के लोग भी नगर वाली सुविधाएं ले सकेंगे। साथ ही सभी वार्डों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखा जाना सराहनीय है। - सौरभ दीक्षित, चेयरमैन, इकदिल नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें