इटावा। हरदोई में 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए आसपास जिलों से पुलिस फोर्स मांगा गया है। इसमें जिले में एसपी अपराध संतोष कुमार की अगुवाई में जिले से पुलिस फोर्स की रवानगी की गई है। इसमें सीओ यातायात रामगोपाल शर्मा समेत 25 सिपाहियों को भेजा गया है। इसके अलावा हरदोई में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में फोर्स ले जाने के लिए जिले के सैफई डिपो से भी 15 बसें भेजी गई हैं। ऐसे में अब आसपास के मैनपुरी, इटावा, आगरा, कानपुर के रूटों पर बसों की कमी रहेगी।