फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर बीएसए ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक ताखा के अमथरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को अपनी नियुक्ति संबंधी मामले में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन के अंदर कार्यालय में पेश होने को कहा है।
विज्ञापन


बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनरेश ने शिक्षक ब्रजेंद्र कुमार के बारे में कुछ जानकारी मांगी है। इनमें शिक्षक की प्रथम नियुक्ति कब और कहां होने, शिकायतकर्ता के अनुसार शिक्षक पर उच्च प्राथमिक विद्यालय अमथरी पर अवैध तरीके से संबद्ध होने, विद्यालय के अनुसार अपने संबद्धीकरण के बाद अपना वेतन नियम विरुद्ध तरीके से विद्यालय से लगवाने लेने के अलावा अपने कार्यकाल के दौरान कई निर्माण कार्य घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किए जाने का उल्लेख किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक ब्रजेंद्र कुमार से उपरोक्त बिंदुओं पर स्पष्टीकरण अपने समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में प्रकरण अवैध वेतन आहरण से संबंधित होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें