फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर तोड़कर ट्रक में घुसी फाच्र्यूनर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कल्लाबाग में पुलिस चेकिंग का बैरियर तोड़कर ट्रक में घुसी कार में सवार चालक जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात को बसरेहर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान कल्लाबाग में चेकिंग कर रहे थे। तभी अचानक बसरेहर कस्बे से तेज रफ्तार कार ने सड़क पर लगे बैरियर को तोड़ दिया। अनियंत्रित कार पुलिस की जीप को छूते हुए एक खड़े ट्रक में जा घुसी। कार चालक रोहित पुत्र अरविंद जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि रोहित भरथना का रहने वाला है। मौजूदा समय में फ्रेंड्स कॉलोनी में रह रहा है। घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें