फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से धड़ाम हुईं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उप्र राष्ट्रीय मिशन संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कई रोगियों को बगैर इलाज के लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को हड़ताल से टीवी, नेत्र आदि समेत पैथोलॉजी लैब के बंद होने से कई रोगियों को भटकना पड़ा। ब्लड की जांच कराने ग्राम कर्वाखुर्द से आई लवली ने बताया कि लैब बंद होने से वह खून की जांच नहीं करा सकी। इसी क्रम में आनंद कुमार निवासी सरैया, हमीद निवासी पुराना भरथना आदि सहित कई रोगी उपचार व दवा के लिए भटकते रहे।

वहीं, उप्र राष्ट्रीय मिशन संविदा कर्मचारी संघ की भरथना इकाई के संरक्षक डा. जितेंद्र बाजपेई ने बताया कि सोमवार से समान कार्य व समान वेतन सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के मददेनजर संविदा कर्मचारी जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना में शामिल है। जानकारी के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 46 कर्मचारी संविदा पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें