फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारपुरा की टीम ने जीता पहला बालीवाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। मिडिल स्कूल प्रांगण में महान विभूतियों की स्मृति में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच नगला छिरहारन वालीबाल क्लब व दुर्गा वालीबाल क्लब जारपुरा के बीच हुआ। जिसमें जारपुरा ने विजय प्राप्त की। आदर्श बालीवाल क्लब की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में दूसरा मैच वालीबाल क्लब सांरगपुरा और आदर्श वालीबाल क्लब के बीच हुआ, जिसमें सांरगपुरा जीत दर्ज की। तीसरा मैच भवानी वालीबाल क्लब मुड़ैना और टाइगर क्लब इंगुली के बीच हुआ, मुड़ैना ने जीत हासिल की। चौथा मैच इकदिल और बसरेहर क्लब के बीच हुआ, जिसमें बसरेहर ने विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर आदर्श बालीवाल क्लब भरथना के अध्यक्ष सुखराम सिंधी, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह यादव, क्लब के महामंत्री राहुल यादव, सतेंद्र यादव उर्फ टिल्लू, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




जारपुरा की टीम ने जीता वालीबाल मैच
फोटो नंबर 11- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व सांसद प्रदीप यादव।
फोटो नंबर 12- मिडिल स्कूल प्रांगण में मैच खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें