फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायन सफारी में उछलकूद कर रहा है जेसिका का शावक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। लायन सफारी में शेरनी जेसिका का शावक अब 21 दिन का हो गया है। जेसिका के साथ वह खूब उछलकूद कर रहा है। अभी तक उसके नर होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सफारी प्रशासन ने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। सफारी के चिकित्सकों ने सोमवार को शावक का चिकित्सकीय परीक्षण करने की कोशिश की लेकिन शेरनी जेसिका चिकित्सक को देखकर गुर्रा उठी। इसके बाद कोई उसकी तरफ जाने का साहस नहीं कर सका।
विज्ञापन



सफारी में शेरनी जेसिका ने 15 जनवरी को एक शावक को जन्म दिया था। उसकी आंखें भी खुल चुकी हैं। अभी शेरनी किसी को अपनी तरफ नहीं जाने दे रही है। अभी शेरनी किसी को भी शावक की तरफ नहीं जाने दे रही है। हर समय शावक को अपने पास ही रख रही है। इटावा सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि शावक नर है या मादा अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी कैमरे से उस पर पूरी निगाह रखी जा रही है। शेरनी एवं जेसिका दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें