फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बेचने आए किसान की मंडी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (ब्यूरो)। स्थानीय मंडी में शनिवार सुबह धान बेचने आए एक किसान की हृदयाघात से मौत हो गई। किसान मंडी में एक आढ़त पर रखे धान के बोरोें पर बैठा था और वहीं पर बैठे बैठे अचानक गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के भीकमपुर बकौली गांव के 55 वर्षीय किसान रामनारायण शाक्य धान लोडकर शनिवार सुबह सात बजे भरथना स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में पहुंचा। वहां कृष्णमुरारी आढ़ती की आढ़त पर पहुंचकर अपने ट्रैक्टर ट्राली में लदे धान के बोरे उतारकर रख लिए। उन्हीं बोरों पर बैठकर पर वह आढ़ती के आने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान उसने बीड़ी भी पी। करीब आधा घंटा बीता होगा कि अचानक वह बोरों से लुढ़ककर नीचे आ गिरा। सूचना पर एसडीएम हेम सिंह, मंडी सचिव अनिल कुमार, सीओ विकास जायसवाल, तहसीलदार गजराज सिंह के अलावा एसओ जेपी पाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना मिलने पर उसका पुत्र हरगोविंद, पत्नी निर्मला अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम हेमसिंह ने बताया कि किसान बीमा से संबंधित जो भी कार्यवाही होगी उसको पूरा कराकर परिजनों को आर्थिक लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

करंट लगने से किसान की मौत
इटावा (ब्यूरो)। सैफई थाना क्षेत्र के शिवपुरी टिमरुआ गांव में नलकूप पर मोटर चलाते समय अचानक करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
क्षेत्र के शिवपुरी टिमरुआ गांव निवासी 55 वर्षीय विजय सिंह के खेत पर नलकूप लगा है। शनिवार सुबह वह अपने खेत में पानी लगाने गया था। जब वह नलकूप स्टार्ट करने लगा तभी किसी तार की चपेट में आ गया। जिससे उसे करंट लग गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मिनी पीजीआई ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सैफई महेशवीर सिंह ने बताया कि बैजनाथ जब मोटर को स्टार्ट कर रहा था तभी उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धान बेचने आए किसान की मंडी में मौत

































































































फोटो नंबर 17- किसान रामनारायण (फाइल फोटो)।
18- किसान के परिजनों से बातचीत करते एसडीएम हेम सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें