शहर के विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत 14 छात्रों का चयन कलकत्ता में होने वाली एशियन कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये जानकारी कराटे कोच शिवजीत द्विवेदी ने दी। बताया कि प्रतियोगिता में 12 देशों के छात्र भाग लेंगे। डीपीएस के प्रांजुल दुबे, व पारस दुबे, सुदिती ग्लोबल के रजिन हैदर व नबिला, संत विवेकानंद के श्रेयश शुक्ला, यश राज सक्सेना, शिवांग माधव द्विवेदी, लिटिल रोज विद्यालय के आलोक दीक्षित, ज्ञान स्थली एकेडमी के नितांत सिंह परिहार, अंजली सिंह, वंशिका चौधरी, सैंट मेरी इंटर कालेज के रोहित द्विवेदी व अभिनव मिश्रा व केके डिग्री कालेज के राजा यादव का इसके लिए चयन हुआ है। छात्र-छात्राओं का यूपी कराटे एसोसिएशन द्वारा चयन किए जाने पर एसएमजीआई चेयरमैन विवेक यादव व प्रधानाचार्य डा आनंद ने बधाई दी है।