फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवा पंचायत में बनेंगी 14 गोशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 14 और गोशालाएं बनेंगी। इनमें पांच गोशालाएं तैयार हो गईं हैं, जोकि सप्ताह के अंत तक चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम भरथना एनपी मौर्य ने महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बकेवर देहात, अहेरीपुर उरेंग की गोशालाओं के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बकेवर देहात व अहेरीपुर की गोशालाओं का निर्माण अंतिम चरण में है। टीन शेड का काम होना है जो दो दिन में हो जाएगा। पांच गौशालाएं इस सप्ताह के अंत तक चालू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि महेवा ब्लॉक में 14 गोशालाएं बनेगी। एसडीएम ने बताया कि जिन 14 ग्राम पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण होना है उनकी जमीन की नापजोख का काम दो दिन में पूरा होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें