फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे जमा कीजिए पालिका का टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर को स्मार्ट बनाने में जुटी पालिका ने ऑनलाइन सिस्टम लागू किया है। इसकी वेबसाइट के जरिये गृहस्वामी अपने घर पर बैठकर पालिका का टैक्स जमा कर सकता है। शहर में 43825 मकान हैं। इनका हाउस टैक्स, वाटर टैक्स जमा करने के लिए शहरियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए पालिका ने ऑनलाइन सिस्टम प्रक्रिया के तहत शहरियों का टैक्स जमा करने की पहल कर दी है।
विज्ञापन


कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम ने बताया कि जानकारी न होने पर लोग सीधे पालिका में अपना बिल जमा कर रहे हैं। । बताया कि पालिका के ऑनलाइन बिल जमा होने का लाभ निश्चित रूप से पालिका को मिलेगा। अभी तक जो समय से बिल जमा नहीं कर पाते थे। वह भी टैक्स जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन टैक्स इस तरह करें जमा कर निर्धारण अधिकारी ने बताया पालिका की ई-नगर सेवा यूपी डॉट गांव डॉट इन के पेज पर पहले क्लिक करना होगा।

पेज खुलने पर पासवर्ड बनाना होगा। फोन नंबर अपने आप ही आईडी हो जाएगा। इसमें क्लिक करने के बाद, डीओ पैमेंट का ऑप्शन आएगा। उस पर क्लिक करने के बाद, एक पेज खुलेगा। जो सिटीजन से आईडी मांगेगा। यह आईडी नगर पालिका द्वारा दिए गए बिल में अंकित होगी। अब आईडी को भरकर सिटीजन का बिल ओपेन हो जाएगा। यहां पर बिल पढने के बाद आईएग्री का ऑप्शन आएगा।
विज्ञापन


इसके बाद मेक पैमेंट का ऑप्शन आने पर सिटीजन अपने डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। बताया अधिक जानकारी के लिए पालिका के निर्माण विभाग में लिपिक गौरव से सम्पर्क किया जा सकता है। गौरव ने बताया लोग उनके पास जानकारी लेने आ रहे हैं। मंगलवार को एक सिटीजन ने ऑनलाइन टैक्स जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें