आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर व शाम को हुए दो हादसों में कार सवार 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक्सप्रेसवे कि चैनल नंबर 118 पर बिहार के पटना से हरियाणा के हिसार जा रही इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। उसमें सवार हरियाणा हिसार के प्रवेश कुमार पुत्र कश्मीर सिंह और विकास पुत्र जिले सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीछे बैठे सात लोगों के मामूली चोटें आईं। घायल प्रवेश व विकास को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया, जबकि शेष को छुट्टी दे दी गई।
दूसरा हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 113 पर हुआ। लखनऊ से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर जाकर पलट गई।
हादसे में प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज निवासी कार सवार दिनेश कुमार पुत्र राम संजीवन, कमलेश बाबू पुत्र हीरालाल, अर्चना यादव व चार साल अंश घायल हुआ है। सभी को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।