रवाना होने से पूर्व ईवीएम को जांचते मतदान कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान को पांच हजार 92 कर्मचारी रवाना हो गए। सभी 1273 पोलिंग पार्टियां ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री के साथ बूथों पर पहुंच गईं। 128 रिजर्व पोलिंग पार्टियों को भी शनिवार को प्रदर्शनी स्थल से रवाना किया गया।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए प्रदर्शनी स्थल पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के कैंप बनाए गए। जहां कुल 64 टेबिलें थीं। यहां से विभिन्न बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव सामग्री प्रदान की गई। मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री के साथ दवाइयां भी दी गईं। इटावा विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 टेबिल लगाई गईं। जहां से 400 पोलिंग पार्टियाें को रवाना किया गया। वहीं भरथना के लिए 23 टेबिलें लगाई गईं। जिनसे 454 पोलिंग पार्टियाें की रवानगी हुई। इसी प्रकार जसवंतनगर विधानसभा क ी 419 पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 21 टेबिलें लगाई गईं। इटावा के लिए 40 पोलिंग पार्टियाें को रिजर्व रखा गया है। वहीं भरथना के लिए 46 व जसवंतनगर के लिए 42 पोलिंग पार्टियां रिजर्व हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कर्मी होंगेे। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 16 जोनल मजिस्ट्रेट, 156 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 320 माइक्र ो ऑब्जर्वर के साथ नौ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे।
एसएमएस से देंगे पल-पल की रिपोर्ट
इटावा। मतदान के दौरान उच्चस्तर से पीडीएमएस से लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। पोल डे मॉनीटरिंग सिस्टम के तहत बूथ के पीठासीन अधिकारी सीधे आयोग के पोर्टल पर एसएमएस करके जानकारी देंगे। पीठासीन बूथ पर पहुंचने के साथ ही इसका पालन शुरू कर देंगे और सबसे पहला मैसेज उनके बूथ पर पहुंचने का देंगे। इसके बाद अन्य रिपोर्टों के एसएमएस मतदान के दौरान पीठासीन आयोग को भेजते रहेंगे। इसके लिए सभी पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल नंबरों को पहले ही आयोग से जोड़ा जा चुका है।
डीएम व ऑब्जर्वर लेते रहे जायजा
इटावा। पोलिंग पार्टियों क ी रवानगी के दौरान डीएम शमीम अहमद और ऑब्जर्वर प्रदर्शनी स्थल पर व्यवस्था जांचते रहे। रिटर्निग आफीसरों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जानकारी ली। कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान एसएसपी शिवहरि मीना भी नजर बनाए रहे।
कुछ ऐसे होगी तीनों विधानसभाओं के बूथों की निगरानी
इटावा
बूथों की संख्या 400
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट चार
जोनल मजिस्ट्रेट पांच
सेक्टर मजिस्ट्रेट 47
माइक्रो ऑब्जर्वर 106
भरथना
बूथों की संख्या 454
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट दो
जोनल मजिस्ट्रेट छह
सेक्टर मजिस्ट्रेट 57
माइक्रो ऑब्जर्वर 135
जसवंतनगर
बूथों की संख्या 419
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तीन
जोनल मजिस्ट्रेट पांच
सेक्टर मजिस्ट्रेट 52
माइक्रो ऑब्जर्वर 78