फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ओमपुरम कालोनी स्थित ओवीएन पब्लिक स्कूल में हुए वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। अध्यक्षता जयकिशन अग्निहोत्री ने की। विद्यालय अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन की सार्थकता है और मानव जीवन के प्रत्येक संघर्ष पर विजय प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में रिषभ, दिव्यांशी, सनी, कुश दीक्षित, अगम, प्रशांत, प्राची, बाची, प्रियांशी, पूर्वा, प्रतिष्ठा, प्रति आदि ने मंच पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सचिव स्नेहलता ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें