फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में जीजाबाई क्लब बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ संकल्प लखना की ओर से वीरांगना कप बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कमल नयन द्विवेदी इंटर कॉलेज में किया गया।


इसका शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष राधाकृष्ण उमावि लखना के प्रधानाचार्य विपिन दीक्षित व मुख्य अतिथि गैलेक्सी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजमोहन सिंह ने किया।

प्रतियोगिता में कमल नयन की ओर से रानी लक्ष्मीबाई क्लब, स्वामी विवेकानंद की ओर से महादेवी वर्मा क्लब, मां भारती की ओर से पद्मावती क्लब व लिटिल फीट की ओर से जीजाबाई क्लब की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें जीजाबाई क्लब विजेता बना।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के नॉकआउट राउंड में कमल नयन की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद की छात्राओं को 2-0 से शिकस्त दी। लिटिल फीट की छात्राओं ने मां भारती की छात्राओं को 2-0 से हराया।

तीसरे व चौथे स्थान के लिए मां भारती व स्वामी विवेकानंद की छात्राओं के मध्य भिड़ंत हुई । इसमें मां भारती के पद्मावती क्लब की छात्राओं ने तीसरा व स्वामी विवेकानंद के महादेवी वर्मा क्लब की छात्राओं ने चौथा स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कमल नयन के रानी लक्ष्मीबाई क्लब की छात्राओं व लिटिल फीट के जीजाबाई क्लब की छात्राओं के मध्य खेला गया, जिसमें जीजाबाई क्लब ने रानी लक्ष्मीबाई क्लब को शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। कमल नयन की रानी लक्ष्मीबाई क्लब की छात्राएं उपविजेता रहीं।


प्रतियोगिता के समापन समारोह के अध्यक्ष महाराणा प्रताप विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य ब्रजभानु सिंह और मुख्य अतिथि अंजलि कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन नामदेव व विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह, प्रेमचंद सिंह, आलोक यादव, कल्पना द्विवेदी, ब्रजेश त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी व क्रीड़ाधिकारी सौरभ कुमार ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विजेता व उपविजेता टीम को कमल नयन द्विवेदी इंटर कॉलेज की संस्थापक अध्यक्ष उमा देवी ने ट्राफी प्रदान की। मेजबान प्रधानाचार्य दीपक द्विवेदी ने आए अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


कहा कि संकल्प के माध्यम से बालिकाओं के प्रोत्साहन हेतु समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती रहेंगी। आज की बेटियां कल का भविष्य हैं उनके उन्नयन हेतु संघ सदैव तत्पर है। साथ ही अभिभावकों व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

खो-खो प्रतियोगिता में जीजाबाई क्लब विजेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें