इटावा। महेवा कस्बे में नहर कोठी के निकट रविवार को एक बच्चे को बचाने के चक्कर में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे एक खड्ड में जाकर पलट गई। संयोग से चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी विनय तोमर पुत्र उमराव सिंह निजी कार से औरैया जनपद के दहियापुर स्थित आशीष चौहान के रिश्तेदारी में जा रहे थे। महेवा नहर कोठी के निकट जब वह सड़क पर गुजर रहे थे। तभी बकरी चरा रहे बच्चे अचानक भाग कर सड़क पार करने लगेे। जिन्हें बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह असंतुलित होकर 10 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। चालक को मामूली चोटें आईं।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी राकेश पटेल, एसआई कुंवरपाल सिंह, हमराही आदि ने चालक को निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में कार को सीधा किया गया।