फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव की शूटिंग देखने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फिल्म प्रोडक्शन इरा के बैनर तले लघु फिल्म राघव की शूटिंग शहर के विभिन्न स्थानों पर हुई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। फिल्म की शूटिंग भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष यादव उर्फ पतरे के आवास दलवीर आश्रम, सिविल लाइंस, लायन सफारी रोड, पक्का तालाब, रेड चिल्ली डांस एकेडमी, सूत मिल ग्राउंड एवं जीएफसी रेस्टोरेंट में हुई।
विज्ञापन


इसकी कहानी सतीश कुमार ने लिखी है। इसका बैक ग्राउंड म्यूजिक संजीव यादव देें। फिल्म की रिकॉर्डिंग व एडिटिंग ब्लू फॉक्स स्टूडियो में होगी।

फिल्म में अभिनय अमित योगी, भगवान सिंह, शीलेंद्र प्रताप, गिरेंद्र जय, आकाश सोनी, रॉकी, प्रतीक, अमित दुबे, विवेक, जोनी, मनोज, सलीम ने किया है। फिल्म के सिनेटोग्राफर बीटू राजपूत, फूडिंग पार्टनर जीएफसी फूड कोर्ट है।

निर्माता निर्देशक रवींद्र चौहान ने बताया कि यह फिल्म युवा पीढ़ी के परिवार के प्रति विमुख होने की कहानी है। जिसे फिल्म फेस्टिवल एवं यूट्यूब चैनल में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म के लाइन प्रोड्यूस में सामाजिक कार्यकर्ता रौली यादव का विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिल्म की अगली शूटिंग ओरछा, बरुआ सागर, झांसी सहित तमाम लोकेशनों पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें