फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! ग्राम प्रधान खलियान की जमीन पर कब्जा कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगरिया बुजुर्ग गांव के ग्राम प्रधान पर गांव के एक युवक ने मनमानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। साथ ही जांच के बाद कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गांव युवक सुरेश चंद्र पुत्र श्यामलाल ने एसडीएम भरथना को भेजे प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने दबंगई के बल पर अंबेडकर सामुदायिक केंद्र के पास खलियान की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने में जुटी है। पहले से बनी बाउंड्री के बगल में उसने दूसरी बाउंड्री बनवा ली है। वह जिस जमीन पर बरसों से काबिज हैं। उससे ग्राम प्रधान बेदखल करना चाहती है और अपने चहेतों को कब्जा कराना चाहती हैं। इसके अलावा उसने ग्राम प्रधान के ससुर पर भी आरोप लगाया कि प्राइमरी पाठशाला की जमीन पर मकान बना लिया है।

खलियान की भूमि संख्या .810 हेक्टेयर को ग्राम प्रधान ने अपने चहेते का मकान बनवा दिया है। इस तरह के आरोप पर ग्राम प्रधान हेमलता का कहना है सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सामुदायिक केंद्र के सामने खाली पड़ी जमीन जोकि खलियान की बताई जाती है। उस पर हाट बाजार लगवाने के लिए बाउंड्री बाल का निर्माण करवाया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम भरथना का कहना है प्रार्थना पत्र आया है उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें