अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर।
कस्बा में पकड़ी गई अंग्रेजी शराब के सैंपल की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाई गई है। दुकान के मामले की डीएम के यहां सोमवार को सुनवाई हुई। बताया गया कि जिला आबकारी अधिकारी की अगुआई में टीम ने सैंपल का परीक्षण किया। जिसमें मिलावट होने की पुष्टि की गई।
बीती सात अगस्त को बकेवर पुलिस ने कस्बा की अंग्रेजी शराब की दुकान में व दुकान के बगल के मकान में ऊपरी मंजिल का कमरा किराये पर लेकर हरियाणा से लाई गई अंग्रेजी शराब की भरी व खाली बोतलें बरामद की थीं। यही नहींअंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक ठेकेदार ने नकली शराब को दुकान की बोतलों में भरकर बेचे जाते पकड़ा गया था। जिला आबकारी अधिकारी आरके सिंह ने पिछले हफ्ते एसडीएम भरथना राजमणि मिश्रा व सीओ भरथना विकास जायसवाल की मौजूदगी में अंग्रेजी शराब सील की। दुकान को चेक कर पुन: सील कर दिया था। जिला आबकारी अधिकारी के साथ आए इंस्पेक्टर विचित्र कुमार आदि ने दुकान खुलवाकर सील किए गए माल के सैंपल को चेक किया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि थाना पुलिस ने मामले में लिए गए सैंपल में कई मिश्रित शराब पाई गई हैं। जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। बताते हैं कि डीएम के यहां सोमवार को अंग्रेजी शराब की दुकान के मामले की सुनवाई हुई थी। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि बिना किसी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी के दुकान सील करने करने का अधिकार पुलिस को नहीं है। पुलिस ने मिश्रित नकली शराब पकड़ने के बाद दर्ज मामले में एफआईआर में अंग्रेजी शराब की दुकान को बिना किसी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में सील करना दिखाया है। पुलिस ने मामले में अंग्रेजी शराब की दुकान के ठेकेदार राजीव शिवहरे सहित तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
- सैंपल परीक्षण में मिलावटी शराब की हुई पुष्टि
- बिना किसी राजपत्रितअधिकारी की मौजूदगी में हुआ था ठेका सील