फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

404 युवाओं ने दिया साक्षात्कार, 121 को ही मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 02- रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। संवाद
विज्ञापन

121 युवाओं को मिली नौकरी
- सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन
- साक्षात्कार में 404 की परखी गई योग्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय में सोमवार को लगे रोजगार मेले में 404 युवाओं की योग्यता परखी गई। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उनका साक्षात्कार लिया। इनमें 121 को रोजगार का तोहफा मिला है। सफल युवाओं को साढ़े आठ हजार से लेकर 16 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
रोजगार मेले में सबसे ज्यादा सीडेक इंडिया ने 134 में से 42, जनेवा क्रॉप्स ने 73 में 26, पुखराज हेल्थ केयर ने 77 में 23, एसबीआई इंश्योरेंस ने 58 में 18 युवाओं का चयन किया है। एलआईसी के प्रतिनिधियों ने 62 की प्रतिभा परखी। इनमें से 12 का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि इस बार जिस कंपनी के प्रतिनिधि आए हैं, उन सभी से कंपनी का आई कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर कार्यालय में रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर करवाए हैं।
विज्ञापन

पहली बार में मिली सफलता
फोटो 03: अरशद खान
नौकरी की तलाश में निबाड़ीकला से आए बीएससी पास अरशद खान ने बताया कि वह पहली बार रोजगार मेले में आए हैं। जनेवा क्रॉप्स में सेल्समैन पद के लिए साक्षात्कार दिया। 11 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। कार्यक्षेत्र इटावा, औरैया व फीरोजाबाद बताया है।
फोटो 04: मोहम्मद शोएब
एसबीआई इंश्योरेंस प्राइवेट कंपनी लिमिटेड में एजेंट पद के लिए स्वरूप नगर निवासी मोहम्मद शोएब ने साक्षात्कार दिया। बताया कि स्नातक के बाद नौकरी की तलाश कर रहे थे। यहां चयन से आगे की राह खुलेगी।
विज्ञापन

फोटो 05: आनंद कुमार
आईटीआई से वेल्डर ग्रेड का प्रशिक्षण लेने वाले महेवा क्षेत्र के ग्राम रजपुरा उझियानी निवासी आनंद कुमार ने बताया कि जनेवा क्रॉप्स में सेल्स एक्जीक्यूटिव पद के लिए साक्षात्कार दिया है। बीज व दवाइयां वितरित करनी हैं। मानदेय साढ़े 11 हजार रुपये है।
फोटो 06: सत्यपाल सिंह
विजय नगर निवासी सत्यपाल सिंह ने कहा कि रोजगार मेले में और अच्छी कंपनियां आएं तो बेहतर पैकेज मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें