फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में गरजे कर्मचारी, काम न होने से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 11 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को नगर पालिका कर्मियों ने कक्षों में तालाबंदी करके पांच घंटे धरना दिया। इससे पालिका में काम कराने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कर्मियों ने पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के साथ ही शिक्षक और सिंचाई विभाग संघ समेत कई संगठनों के कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इससे काम चौपट रहा। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि अधिशासी अधिकारी 27 सितंबर को कर्मचारियों के साथ हुए लिखित समझौते के बावजूद मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में सम्मिलित कर्मचारियों को सेवा से बाहर करने की धमकी दी जा रही है।
कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। जनपद के समस्त विभागों के कर्मचारियों का समर्थन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में गलत तरीके से कटौती करना दिखाता है कि नगर पालिका प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि महिला कर्मी से अभद्रता करने वाले सफाई नायक शैलेंद्र कुमार को उसके मूल पद सफाई कर्मचारी पर शीघ्र न भेजा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
सिंचाई संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि ये समर्थन तब तक जारी रहेगा जब तक पालिका कर्मियों के साथ न्याय नहीं हो जाएगा। सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के बावजूद ईओ हठधर्मिता अपनाए हैं।
अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय यादव ने अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों की जायज मांगों के समर्थन में संगठन सहयोग करेगा। धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संरक्षक प्रदीप सक्सेना कर्मचारी नेता उमा शंकर गुप्ता, राम करन सिंह शाक्य, उपेंद्र कुमार, वीरेंद्र वाल्मीकि, विशाल सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें