फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 12 करोड़ से 30 ग्राम पंचायतों बनेंगी मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले की 30 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाएगा। शासन से ओडीएफ प्लस योजना से इन पंचायतों के लिए 12 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि से घरों से कूड़ा लेकर उनका निस्तारण किया जाएगा। जल निकासी की व्यवस्था के साथ रास्ते भी सुधारे जाएंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि जसवंतनगर ब्लॉक की सात, ताखा की छह, भरथना की पांच, बसरेहर की चार, महेवा व बढ़पुरा की तीन-तीन, सैफई की दो और चकरनगर की एक ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है।
इन ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस करने का लक्ष्य है। गांवों में ठोस-तरल अपशिष्टों का निस्तारण कराया जाएगा। घरों से रोजाना निकलने वाले कूड़े का उठान, जलभराव दूर करने के लिए नाली और नालों का निर्माण, तालाबों का सुंदरीकरण और बायोगैस प्लांट लगाने के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव में एक प्लास्टिक बैंक बनाया जाएगा। इसमें कूड़े से लोहा, कांच, प्लास्टिक आदि अलग किया जाएगा। लोहे और प्लास्टिक की बिक्री करके ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ाई जाएगी। कूड़े से खाद बनाकर बेची जाएगी। ग्राम पंचायतों को बजट का आवंटन भी कर दिया है। पंचायतीराज विभाग ने कुछ ग्राम पंचायतों में काम शुरू करा दिए हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में हर गली और सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। इंटरलार्किंग, सीसी और डामर सड़कें बनाईं जाएंगी। सफाई कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। मॉडल गांवों की निगरानी एडीओ करेंगे।
इनसेट...
1.70 करोड़ से खरीदे जाएंगे 68 ई-रिक्शा
घर-घर से कूड़ा कलेक्शन के लिए करीब 1.70 करोड़ से 68 ई-रिक्शों की खरीद होगी। इन्हीं ई-रिक्शों के जरिए कूड़े का उठान कराया जाएगा। उसे कलेक्शन सेंटर तक पहुुंचाया जाएगा। इसके अलावा प्लास्टिक बैंक बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत में सेटअप तैयार होगा। इस पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांवों में जगह-जगह कूड़ेदान रखवाए जाएंगे। कुल 2284 कूड़ेदान की खरीद होगी। योजना को पूरा करने के लिए एक साल का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इनसेट...
इन गांवों को किया गया शामिल
जसवंतनगर ब्लाक: जसोहन, धरवार, मलाजनी, धनुआ, कैस्त, जगसौरा, खेरा बुजुर्ग।
ताखा ब्लॉक: ताखा, कुदरैल, सरसई नावर, मामन हिम्मतपुर, बलापुर, समथर,
भरथना ब्लाक: भरथना देहात, रितौर, सिन्होन, पाली खुर्द, बिरारी।
बसरेहर ब्लाक: मूंज, बरालोकपुर, सरसईहेलू, बसरेहर।
महेवा ब्लाक: निवाड़ीकला, अहेरीपुर, बहादुरपुर।
बढ़पुरा ब्लाक: प्रतापनेर, सीतोरा, कामेद।
सैफई ब्लाक: सैफई, हरदोई।
चकरनगर ब्लाक: चकरनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें