फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दौड़ेंगी 116 बसें, हर 30 मिनट पर उपलब्ध रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज परिवहन निगम ने होली को लेकर रूटमैप तैयार किया है। इसमें 116 बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। अफसरों ने हर जगह के लिए बसों को चलाने की तैयारी की है। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इस तरह की व्यवस्था की गई है कि हर 30 मिनट में बस मिलेगी। सबसे अधिक दिल्ली के लिए 35 बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

एआरएम इटावा अमित कुमार ने बताया कि 116 में इटावा डिपो की 88 बसें शामिल हैं। वहीं, सैफई डिपो की 28 बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें दिल्ली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बनारस, गोरखपुर, हरिद्वार, उतरौला, बहराइच, कानपुर, हरदोई, लखनऊ, मैनपुरी, बरेली, फर्रुखाबाद आदि जगहों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इससे त्योहार पर यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें