इटावा। आठ मार्च से शुरू होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि यह निर्णय शिक्षकों की लंबित मांगों के समर्थन में जैसे पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना आदि शामिल है। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में संघर्ष समिति सनातन धर्म इंटर कालेज में तथा जिला मंत्री विपिन कुमार की अगुवाई में राजकीय इंटर कालेज में कार्य बहिष्कार करेगी। उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्य बहिष्कार करने की अपील की है।